Home National बढ़ा:तूफान से कर्नाटक में 4 और गोवा में 2 की मौत; महाराष्ट्र में कई जगहों पर अलर्ट, कल सुबह गुजरात से टकराएगा

बढ़ा:तूफान से कर्नाटक में 4 और गोवा में 2 की मौत; महाराष्ट्र में कई जगहों पर अलर्ट, कल सुबह गुजरात से टकराएगा

0

गुजरात और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘ताऊ ते’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान 24 घंटे में और भी खतरनाक हो सकता है। यह अपनी दिशा बदलकर 18 मई की सुबह पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के बीच से गुजरात तट से टकरा सकता है। इस बीच तूफान की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। गुजरात के 18 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तूफान से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 4 कर्नाटक और 2 गोवा के हैं।वहीं, कर्नाटक के 6 जिलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है। इन जिलों के 73 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। इन 6 जिलों में से 3 समुद्री सीमा से सटे हैं। सभी में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। यहां 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा हालात पर नजर बनाए हुए हैं।