
रूस में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले काफी तेजी से सामने आ रहे हैं। अगर सबसे ज्यादा केस वाले देशों की बात करें तो रूस ने इटली और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। अब उससे आगे केवल स्पेन और अमेरिका हैं। इटली और ब्रिटेन में 2, लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11,656 मामले सामने आए हैं। 94 लोगों की मौत हो गई।एक दिन पहले 11,012 मामले सामने आए थे। अब तक 2,21,344 मामले सामने आ गए हैं। 2,009 लोगों की अब तक मौत हो गई है।
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। देश को दूसरे आउटब्रेक का डर सताने लगा है। घनी आबादी वाले शहर सियोल में नाइटक्लब और बार खुलने की वजह से वायरस के मामले सामने आए है। पिछले 48 घंटों में कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (KCDC) द्वारा दर्ज किए गए 69 मामलों की संख्या पिछले पूरे सप्ताह में सामने मामलों की संख्या के बराबर है। रविवार को देश में 35 नए मामले सामने आ गए।
यूरोप में कोरोना वायरस (COVID-19) के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 16,07,274 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,51,877 लोगों की मौत हो गई हैं। 5,80,467 लोग ठीक हो गए हैं।समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 41,23,232 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,81,580 लोगों की मौत हो गई है। 13,50,673 लोग ठीक हो गए हैं।
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) से 776 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। मार्च के बाद से यह एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा है। हाल ही में मरने वालों की संख्या 1,000 से 2,500 लोगों की रोजाना मौत हो रही थी। इसके साथ ही अमेरिका में अब तक 79,522 लोगों की मौत हो गई है।