
गोपियों से लेकर पशु-पक्षी तक को मंत्रमुग्ध कर देने वाली भगवान कृष्ण की बांसुरी की धुन के बारे में तो सभी ने सुना है, मगर इसका लोहा अब विज्ञान भी मानने लगा है। यकीन नहीं आता तो तनाव से निजात पाने की थेरेपी ‘बांसुरी योग’ पर गौर फरमाएं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में….
योग की विधि
– बंसी योग के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
– दोनों हाथों को दोनों तरफ 90 डिग्री के कोण पर रखें।
– बांसुरी की धुन पर हाथों को गोलाकार घुमाएं।
– इसके बाद ओंकार शब्द का उच्चारण करते हुए कुछ देर ध्यान की मुद्रा में बैठें।
योग से लाभ
बंसी योग से न सिर्फ तनाव और थकान खत्म होता है बल्कि इसके कुछ और भी फायदे हैं। इस बारे में बुद्धिराज ने बताया कि यह एक तरह का फीजियोलॉजिकल और साइकोलॉजिकल क्लीन-अप है। यह सामान्य लोगों और कॉरपोरेट अधिकारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।